नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

बड़कागांव : भूमि अधिग्रहण बिल 2013 को लागू करने, नौकरी, मुआवजा एवं कृषि योग्य जमीन के बदले जमीन की मांग को लेकर बड़कागांव प्रखंड के ग्राम उरुब के अनुसूचित जाति टोला के लोगों ने धरना दिया.

ग्रामीणों ने कहा कि उरुब गांव के चारों ओर माइंस है. प्रत्येक दिन करोड़ों रुपये की कोयले की निकासी होती है, लेकिन अब तक सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों को रोजगार तक नहीं मिला. धरना में मनीष भुइयां, शैलेंद्र कुमार, अनूप कुमार, धीरज भुइयां, चित्तू कुमार, शक्ति भुइयां, रमेश भुइयां, खुशल भुइयां आदि शामिल थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >