आमसभा में चयनित अध्यक्ष को ही बहाल करने की मांग

ग्रामीणों ने बीइइओ किशोर कुमार को आवेदन दिया है.

बरकट्ठा. बेड़ोकला मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के पश्चात अध्यक्ष को बदले जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने बीइइओ किशोर कुमार को आवेदन दिया है. आवेदन में समिति के सदस्य राजेश मंडल, रेणु देवी, प्रियंका देवी, पूनम दास, सबिता देवी, ग्रामीण जिबरेल अंसारी, रंजीत शर्मा, पोखराज ठाकुर, मुकेश मिर्धा, अहमद रजा, कैलाश ठाकुर समेत दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं. आवेदन में लिखा है कि 23 दिसंबर 2004 में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ था. जिसमें पर्यवेक्षक और ग्रामीणों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से राजेश कुमार मंडल को अध्यक्ष चुना गया था. आरोप है कि इसके पश्चात कुछ ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर वाला आवेदन बीइइयो को दिया गया, जिसमें चयन को ग़लत बताया गया. मामले में बीइइयो ने तीन सदस्यीय टीम गठन कर इससे संबंधित जांच रिपोर्ट मांगी थी. ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने बिना जांच पड़ताल किये कुछ लोगों के साथ गुपचुप तरीके से बैठ कर तीन मार्च 2025 को दूसरे व्यक्ति को अध्यक्ष बना कर रिपोर्ट सौंप दी है. ग्रामीणों ने फर्जी तरीके से चयनित दूसरे व्यक्ति को अध्यक्ष पद से हटा कर आमसभा में चयनित अध्यक्ष को ही बहाल करने की मांग की है. इस बाबत बीइइओ किशोर कुमार ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दूसरे को अध्यक्ष बनाया गया है. ग्रामीणों द्वारा प्राप्त पुनः आवेदन पर होली के पश्चात हम स्वयं स्कूल जाकर लोगों के साथ बैठक कर इसका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >