बरही की जाम समस्या दूर करने के लिए देवचंदा मोड़ से चौपारण तक बाईपास की मांग

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विधानसभा में ट्रैफिक जाम की समस्या उठाई और देवचंदा मोड़ से चौपारण तक फोर लेन बाईपास निर्माण की मांग की है.

बरही (हजारीबाग): बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने मंगलवार को विधानसभा में बरही की लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को उठाया. उन्होंने सदन को बताया कि बरही जीटी रोड, एनएच-31 और एनएच-33 पर स्थित अंतरराज्यीय चौराहा है. यहां से प्रतिदिन छोटी-बड़ी हजारों गाड़ियों का आवागमन होता है. ऐसे में किसी भी मार्ग पर यातायात में थोड़ी भी बाधा आने पर बरही चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विधायक ने जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए बरही के देवचंदा मोड़ से गौरियाकरमा होते हुए चौपारण तक फोरलेन बाईपास निर्माण की मांग सरकार से की. उन्होंने कहा कि बाईपास बनने से बरही चौक पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी.

विधायक के सवाल पर सरकार के मंत्री ने सदन में बताया कि पथ निर्माण विभाग ने 10 अगस्त 2026 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को पत्र भेजकर देवचंदा मोड़ से गौरियाकरमा होते हुए चौपारण तक बाईपास निर्माण का प्रस्ताव दिया है. मंत्री ने बताया कि चोरदाहा से गोरहर तक जीटी रोड को सिक्सलेन में उन्नत किया जा रहा है. इसी क्रम में बरही चौक के उन्नयीकरण की भी योजना है.

ये भी पढ़ें- SIR को लेकर बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >