कुआं में मिला युवक का शव

गर्रीकला गांव का रहनेवाला था मृतक, शादी में टेंट का काम करने पचड़ा गांव गया था

केरेडारी. थाना क्षेत्र के पगार ओपी के पचड़ा जमुनियाटांड़ में कुआं से एक युवक का शव मिला. शव की पहचान गर्रीकला गांव निवासी हरिनाथ भुइयां के 21 वर्षीय पुत्र सौरभ भुइयां उर्फ कैला भुइयां के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि सौरभ पचड़ा गांव निवासी मनोज राम के टेंट हाउस में काम करता था. वह 15 फरवरी को भी पचड़ा गांव के किसी घर में शादी को लेकर टेंट लगाने का काम करने गया था. उसी बीच गांव में बच्चा चोर का हल्ला हुआ. गांव के लोग बच्चा चोर को दौड़ा रहे थे. उसी बीच सौरभ भी अपने तीन साथियों के साथ गांव के लोगों के साथ दौड़ने लगा. तीनों साथी आगे निकल गये, पर सौरभ नजर नहीं आया. अन्य तीन साथी सौरभ को खोजने लगे, पर वह नहीं मिला. सुबह तीनों ने परिजनों से फोन कर पूछा, तो घर में उसके नहीं होने की जानकारी मिली. इसके बाद लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी बीच कुआं में एक शव दिखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पगार ओपी पुलिस को दी. ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >