कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

विष्णुगढ़ में कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जानिए बैठक की पूरी जानकारी।

विष्णुगढ़: संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को झारखंड कार्यालय, सात मील मोड़ रमुआ में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव अब्बास अंसारी ने की, जबकि संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह हजारीबाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल उपस्थित थे.

बैठक के दौरान जिला कमेटी में नव नियुक्त पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे.

भाजपा सरकार रोजगार देने में रही विफल

जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि विष्णुगढ़ क्षेत्र में आजादी के समय से लेकर अब तक कई पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े हुए हैं. उनके विचारों और सपनों को आगे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में विफल रही है.

आम लोगों की समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाना जरूरी है. बैठक में कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने, लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

मौके पर सुरेंद्र मिश्रा, अनिल राय, अब्बास अंसारी, विशेश्वर स्वर्णकार, बटेश्वर मिश्र, हेमलाल साव, हीरामन पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम कुमारी, गणपति स्वर्णकार, दिनेश मंडल, गोविंद कसेरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >