कटघरा में 12 वर्षीय चैत रामनवमी काली पुजा का शुभारंभ

30 मार्च से छह अप्रैल तक देवी अर्चना वैष्णवी का प्रवचन होगा.

चलकुशा. कटघरा में 12 वर्षीय चैत रामनवमी काली पूजा का शुभारंभ हुआ. देवी अर्चना वैष्णवी, मुखिया सविता देवी, पूजा समिति अध्यक्ष भिखी सिंह ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की. पहले दिन देवी अर्चना वैष्णवी ने अपने प्रवचन से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अध्यक्ष भिखी सिंह ने बताया कि 12 वर्षीय चैत रामनवमी काली पूजा 29 मार्च को कलश स्थापन के साथ शुरू हो गया. 30 मार्च से छह अप्रैल तक देवी अर्चना वैष्णवी का प्रवचन होगा. सात अप्रैल को जागरण, आठ अप्रैल को ज्योति माही, धनंजय शर्मा और धीरज पांडेय का मंच कार्यक्रम होगा. नौ अप्रैल को प्रतिमा विसर्जन के साथ चैत रामनवमी काली पूजा का समापन होगा. पूरे कार्यक्रम के दौरान भव्य मेला का आयोजन होगा. मौके पर रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष रामप्रसाद यादव व पप्पू ठाकुर, सचिव बासुदेव यादव, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपकोषाध्यक्ष अशोक यादव, पुजारी कैलाश सिंह, पंडा बसंत पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, विक्रमादित्य सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ijhar

इजहार हुसैन चलकुशा से प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन करते हैं. वह प्रभात खबर से 2017 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जुड़े. वह चलकुशा प्रखंड की समास्याओं को अखबार के माध्यम से उठाने कारण प्रखंड स्तर पर विशेष पहचान बनायी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >