चौपारण मे धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दो महिलाएं घायल; आधा दर्जन लोगों पर शिकायत दर्ज

चौपारण के अम्बातरी गांव में पुराने भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. धान रोपनी के दौरान विवाद बढ़ने पर दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट

हजारीबाग जिले के भगहर-अंबातरी गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. मामले को लेकर रुकनी देवी ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

धान रोपनी के बाद खेत जोतने का आरोप

रुकनी देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपने खेत में धान की रोपनी की थी. आरोप है कि प्रमोद यादव उर्फ खुशी यादव, सुरेंद्र यादव और कैलाश यादव (तीनों के पिता बालेश्वर यादव), कौशल यादव और रोशन यादव (दोनों के पिता सुरेंद्र यादव) तथा मनीष कुमार ने उनके खेत में लगी धान की फसल को नष्ट कर दोबारा खेत की जुताई शुरू कर दी. जानकारी मिलने पर रुकनी देवी और विनती देवी खेत पर पहुंचीं और इसका विरोध किया. आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान रुकनी देवी और विनती देवी घायल होकर जमीन पर गिर गयीं.

ये भी पढ़ें: BIT Mesra में झारखंड के छात्रों के लिए फिर 50% सीटें होंगी आरक्षित, अगले सत्र से लागू

बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं से भी मारपीट

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट करने का आरोप है. रुकनी देवी और विनती देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. वहीं, अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आयी हैं.

पहले भी हो चुका है विवाद

घटना के बाद अंबातरी गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, उक्त भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: झुमरी तिलैया में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नया ‘गोरखा ग्रीन’ एडिशन लॉन्च, रेट्रो लुक ने जीता दिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >