SIR को लेकर हजारीबाग में 15 अगस्त को विशेष ग्राम सभा, 24 से नोटिस पर होगी सुनवाई

चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में एसआइआर के तहत दावा-आपत्ति को लेकर बैठक और प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 15 अगस्त को विशेष ग्राम सभा की जानकारी दी गई।

चलकुशा,हजारीबाग: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में चल रहे एसआइआर में दावा एवं आपत्ति को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सहायक निबंधन निर्वाचन पदाधिकारी अमृता सिंह ने की. बैठक में मुख्य निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रौशमा डुंगडुंग भी उपस्थित थीं.

बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान दावा-आपत्ति से संबंधित कार्यों को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर, चयनित शिक्षकों एवं निर्वाचन कर्मियों को विस्तार से जानकारी दी गई.

15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा

निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रौशमा डुंगडुंग ने बताया कि 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में विशेष ग्राम सभा होगी. सभी बीएलओ संबंधित पंचायत भवनों में नोटिस प्रकाशित करेंगे और लोगों को इसकी जानकारी देंगे. 24 अगस्त से नोटिस पर सुनवाई होगी.

जिन्हें भी नोटिस मिलेगा, उन्हें 11 सूचीबद्ध दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के साथ सत्यापन कराना होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By इजहार हुसैन

इजहार हुसैन चलकुशा से प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन करते हैं. वह प्रभात खबर से 2017 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जुड़े. वह चलकुशा प्रखंड की समास्याओं को अखबार के माध्यम से उठाने कारण प्रखंड स्तर पर विशेष पहचान बनायी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >