प्रतिनिधि, हजारीबाग लोक आस्था और श्रद्धा का महान पर्व छठ पूजा के चैती स्वरूप का समापन गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. चार दिनों तक चले कठिन व्रत और विधिविधान के बाद डुमरी के बासा नदी घाट पर व्रतियों ने भगवान सूर्य की आराधना कर अपने व्रत का विधिवत पारण किया. चौथे दिन तड़के सुबह से ही नदी घाटों व जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही. छठव्रती जल में खड़े होकर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतानों की उन्नति और निरोग जीवन की कामना की.
उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ चैती छठ का समापन
उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ चैती छठ का समापन
