हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग में शिक्षा परियोजना की ओर से मंगलवार यानी 24 मार्च को शहर के नगर भवन में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायतों के मुखिया शामिल हुए. सभी ने ग्राउंड में लेवल यानी पंचायत स्तर पर बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने की बात कही है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लेकर निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009, नई शिक्षा नीति, शिशु पंजी, नामांकन, स्कूलों में बच्चों के ठहराव एवं विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा की शिक्षा पूर्ण कराने में मुखिया की महत्वपूर्ण भागीदारी को लेकर घंटे चर्चा किया गया. प्रोजेक्टर के माध्यम से जिले भर में हो चल रही शिक्षण व्यवस्था का अध्ययन किया गया.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
इससे पहले डीईओ सह डीपीओ प्रवीण रंजन, डीएसई आकाश कुमार, बीईईओ, विजय राम, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर मुखिया सम्मेलन का उद्घाटन किया. सम्मेलन में बारी-बारी से कई मुखिया ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जारी रखने को लेकर अपना-अपना विचार दिया. विषय प्रवेश में बीईईओ विजय राम ने कहा शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है. तमाम शिक्षण गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में मुर्गामहादेव स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित
सम्मेलन में ये लोग हुए सम्मानित
सम्मेलन में शिक्षा के प्रति बेहतर काम किये विभिन्न पंचायतों के मुखिया जैसे राजेंद्र प्रसाद, मंजू देवी, उत्तम महतो, रंजीत मेहता, ललिता देवी, देवंती देवी, देवकी महतो, सुनील कुमार, लक्ष्मी देवी, रुक्मणि देवी, पार्वती देवी, सलाउद्दीन, पिंकी राणा, चंचला कुमारी, सुरेश यादव को शिक्षा अधिकारियों ने मेडल देकर सम्मानित किया है.कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुंडू, अभिनव कुमार, कुमार पी गौरव, प्रविंद कुमार सिंह, अजय नारायण दास, ओम प्रकाश कुमार, आनंद कुमार, मीनाक्षी अनुष्का, प्रभु कुमार साव ने सराहनीय सहयोग किया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में इन 30 गांवों में डिजिटल इंडिया फेल, पेड़-पहाड़ पर चढ़कर मोबाइल चलाते हैं लोग
