मूख बधिर बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ होली मनायी

शेफाली गुप्ता ने कहा कि हर कोई अपनों के दुख-सुख में शामिल होकर अपनेपन का भाव जागृत करता है. लेकिन जरूरतमंदों के दु:ख-सुख में शामिल होने का भाव सुखद होता है.

हजारीबाग. होली से पूर्व भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने शुक्रवार को ओल्ड एज होम एवं मुख बधिर विद्यालय में होली का त्योहर मनाया. ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों एवं मुख बधिर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को अबीर, गुलाल लगा कर एवं मिठाई खिला कर होली की शुभकामनाएं दी. शेफाली गुप्ता ने कहा कि हर कोई अपनों के दुख-सुख में शामिल होकर अपनेपन का भाव जागृत करता है. लेकिन जरूरतमंदों के दु:ख-सुख में शामिल होने का भाव सुखद होता है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक एवं मुख बधिर बच्चे समाज का हिस्सा हैं, उनका सम्मान व देखभाल करना हमलोगाें का कर्तव्य है. उनके अनुभव और आशीर्वाद हमें प्रेरित करते हैं. उनकी खुशी ही मेरी असली पूंजी है. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, रोहित राम सहित कई लोग उपस्थित थे.

उमवि मुरकी में बच्चों के बीच साइकिल वितरण

टाटीझरिया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरकी में शुक्रवार को बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया गया. टाटीझरिया मुखिया सुरेश यादव, प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजय टुडू एवं विद्यालय प्रभारी शमीम अंसारी की उपस्थिति में 23 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गयी. मुखिया सुरेश यादव ने कहा कि साइकिल मिलने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी. प्रधानाध्यापक ने बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक होने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >