स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का ऐलान, मात्र 1 रुपये में एफआरसी प्लान

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजारीबाग में 50,000 नए मोबाइल और 3000 फाइबर ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य रखा है. नई योजनाओं के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ उठाएं.


Hazaribagh News: हजारीबाग में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नए प्लान का ऐलान किया गया है. हजारीबाग में बीएसएनएल के ग्राहकों को 1 रुपये में फर्स्ट रिचार्ज कूपन (एफआरसी) प्लान का फायदा मिलेगा. 14 अगस्त को संयुक्त महाप्रबंधक कार्यालय, हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता की अध्यक्षता संयुक्त महाप्रबंधक मनोज सिंह ने की. इस दौरान विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि BSNL डिजिटल क्रांति के दौर में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और हजारीबाग समेत आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है.

दो वर्षों में जुड़े करीब 90 हजार नए ग्राहक

BSNL के अनुसार हजारीबाग ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में करीब 90 हजार नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 में हजारीबाग के अंतर्गत हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह और रामगढ़ जिले में डिजिटल भारत निधि के तहत 151 नए 4G मोबाइल टावर स्थापित किये गये. इसके अलावा पहले से कार्यरत 232 मोबाइल टावरों को भी 4G में अपग्रेड किया गया है. सभी टावरों पर पावर प्लांट की नयी सामग्री लगाने का कार्य किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में 4G हाई-स्पीड सेवा पहुंचने से दूर-दराज के गांवों में भी डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है. हजारीबाग दूरसंचार झारखंड परिमंडल में नेटवर्क उपलब्धता के मामले में अग्रणी क्षेत्र के रूप में उभर रहा है.

4261 फाइबर ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट

हजारीबाग में 229 OLT लगाए गये हैं, जिसके माध्यम से 4261 फाइबर ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है. भारत सरकार की भारतनेट परियोजना के तहत करीब 1400 ग्राहकों को हाई-स्पीड नेटवर्क से जोड़ा गया है. BSNL ने ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के साथ भी समझौता किया है. इसके तहत BSNL के सिम कार्ड और रिचार्ज अब पोस्ट ऑफिस के दूरस्थ केंद्रों के माध्यम से भी उपलब्ध कराये जायेंगे.

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL की नई योजनाएं

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई नयी योजनाओं की घोषणा की है. FRC-1 प्लान 12 अगस्त से 12 सितंबर तक उपलब्ध है, जिसमें 24 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 2 GB डेटा मिलेगा. 2399 रुपये के रिचार्ज में 412 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2 GB डेटा और SMS सेवा दी जा रही है. भारत फाइबर के 1111 प्लान में 200 Mbps की स्पीड के साथ हर महीने 5000 GB डेटा और OTT की सुविधा दी गयी है. वहीं BSNL Selfcare ऐप के नये संस्करण में रिचार्ज, बिल भुगतान, बैलेंस, डेटा उपयोग और नये प्लान की जानकारी जैसी सुविधाएं एक जगह उपलब्ध होंगी.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए जनहित याचिका पर सुनवाई, पुराने बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट का आदेश

50 हजार नए मोबाइल ग्राहकों का लक्ष्य

BSNL ने चालू वित्तीय वर्ष में 50 हजार नए मोबाइल ग्राहक और 3000 नए फाइबर ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य रखा है. साथ ही भारतनेट योजना के तहत जिले, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर की शैक्षणिक संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और सरकारी उपक्रमों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने की योजना है.

इसे भी पढ़ें: पारसनाथ पहाड़ पर निर्माण वैध है या अवैध? जांच करेगा प्रशासन, हाइकोर्ट ने दिया निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >