ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

सक्रेज निवासी अरुण कुमार बाइक (जेएच 02 बीक्यू-2743) से घर लौट रहा था.

बरकट्ठा. बरकट्ठा-बरही मार्ग के बीच मुखिया जी लाइन होटल के समीप जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान 19 वर्षीय अरुण कुमार (पिता इंद्रदेव रविदास) के रूप में की गयी. घटना सात मार्च की शाम की है. बताया गया कि सक्रेज निवासी अरुण कुमार बाइक (जेएच 02 बीक्यू-2743) से घर लौट रहा था. इसी बीच एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे अरुण की स्थिति गंभीर हो गयी. उसे अनुमंडलीय अस्पताल बरही पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जमुआ गांव में जहर खाने से महिला की मौत

बरकट्ठा. प्रखंड के लेवडा जमुआ में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गयी. सात मार्च को जमुआ निवासी 25 वर्षीया अफसाना खातून (पति अनवर अंसारी) की स्थिति जहर खाने से गंभीर हो गयी. परिजन उसे लेकर मीना जेनरल अस्पताल डुमरी गिरिडीह पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को उसकी मौत हो गयी. गोरहर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि आवेदन आने पर मामला दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >