श्याम मंदिर में सिंहासन की नींव, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

हजारीबाग के श्री श्याम मंदिर में सोमवार को नवनिर्मित परिसर में सिंहासन की नींव रखी गई. श्याम भक्तों की वर्षों की प्रतीक्षा अब पूरी होने की ओर है, जहां जल्द ही भव्य महोत्सव का आयोजन होगा.

हजारीबाग. मालवीय मार्ग स्थित बिहार दुर्गा स्थान के समीप नवनिर्मित बाबा श्री श्याम मंदिर परिसर में सोमवार को सिंहासन की नींव रखी गयी. शुभ मुहूर्त में सुबह 9:31 से 10:20 बजे तक विधिवत पूजा-अर्चना हुई. इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए. पूजा के दौरान पूरा परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा. महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. ‘श्याम घर आया जी’ सहित कई भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे. महिलाओं ने बाबा श्याम के समक्ष अपनी मनोकामनाएं रखीं और हजारीबाग में शीघ्र विराजने की अरदास की. इस दौरान हनुमान जी और राणी सती दादी का भी गुणगान किया गया. पूजा-अनुष्ठान के समापन पर बाबा श्याम, हनुमान जी समेत अन्य देवी-देवताओं की आरती की गयी. श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जयकारे लगाये.

वर्षों की प्रतीक्षा अब पूर्णता की ओर : सिंहासन की नींव रखे जाने को श्याम भक्तों ने भावनात्मक अवसर बताया. वर्षों से हजारीबाग में बाबा श्याम के धाम की प्रतीक्षा कर रहे भक्तों में विशेष उत्साह दिखा. अब भक्तों को बाबा श्याम के भव्य महोत्सव के साथ मंदिर में विराजमान होने का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >