बरकट्ठा: आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुगलामो में स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लब मीटिंग का आयोजन किया गया. एएनएम सुमन सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ. बैठक में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत वर्तमान में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी गई.
आरकेएसके के बीटीटी बसंती देवी ने उपस्थित सभी सहियाओं से कहा कि अपने-अपने गांव एवं टोले में जल जमाव नहीं होने देना चाहिए, ताकि मच्छरों का प्रकोप कम हो और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके. साथ ही लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी आह्वान किया.
मौके पर एएनएम सुमन सिन्हा एवं बीटीटी प्रकाश पंडित द्वारा सभी सहियाओं को प्रोत्साहन स्वरूप नॉन-फाइनेंशियल गिफ्ट आइटम के रूप में छाता एवं फाइल फोल्डर बैग का वितरण किया गया.
इस अवसर पर कार्यक्रम में सहिया कुमारी रीता पांडेय, बबीता देवी, मी
