कंटेनर और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत, ऑटो चालक की मौत, अन्य यात्री घायल

रांची-पटना मार्ग पर इचाक के पास कंटेनर और ऑटो की भीषण टक्कर में चालक की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए. पुलिस ने वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की.

इचाक (हजारीबाग): रांची-पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के सिझुआ भारत बेंज शोरूम के समीप सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बरियठ गांव निवासी मिथलेश कुमार मेहता (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिथलेश कुमार मेहता बरही से अपने ऑटो में सवारी बैठाकर इचाक मोड़ की ओर लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे एक कंटेनर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

दुर्घटना में ऑटो में सवार यात्रियों को भी गंभीर चोटें लगीं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और कंटेनर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक मिथलेश अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया. मिथलेश अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है. उसकी असामयिक मौत से माता मुन्नी देवी और पत्नी रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोगों का कहना है कि मिथलेश की मौत से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >