बरकट्ठा में 25 दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण, चेहरे पर दिखी खुशी

बरकट्ठा के राजकीय मध्य विद्यालय में समावेशी शिक्षा के तहत 25 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।

बरकट्ठा: समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा में शिविर आयोजित कर दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिशुन महतो ने किया. मौके पर प्रखंड क्षेत्र से चयनित 25 दिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न सहायक उपकरण वितरण किया गया.

लाभुक बच्चों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड, स्मार्ट केन तथा विशेष रूप से तैयार किये गये अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया. शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सहायक उपकरणों के सही उपयोग, रख-रखाव तथा उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई. मौके पर प्रखंड बीपीएम धीरज कुमार शर्मा, रिसोर्स शिक्षक मुकेश कुमार, सदन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >