चौपारण. प्रखंड क्षेत्र के कंकरोला गांव में 14 सितंबर की देर रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और वहां रखे सामान की चोरी कर फरार हो गये.
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की.
बताया गया कि घर के मालिक आर्मी में कार्यरत पिंटू यादव के सभी परिजन मुंबई में रहते हैं. घर में पिछले कई माह से ताला लगा हुआ था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी गये सामान का आकलन किया जा रहा है.
