हजारीबाग: झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच का प्रमंडल स्तर पर विस्तार करते हुए अमूल्यचंद्र पांडेय को महासचिव बनाया गया है. इस दौरान श्री पांडेय ने कहा कि प्रमंडल के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने का काम किया जायेगा. मंच का जो भी निर्देश होगा, उसका पालन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि संगठन से हर बुद्धिजीवी वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा. प्रमंडल स्तर पर स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को मजबूत करने और संगठन के विचारों व उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के दायित्व को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे. श्री पांडेय ने केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता के प्रति हर्ष व्यक्त किया.
