अवैध ईंट-भट्ठों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीसी ने दिया ध्वस्तीकरण का निर्देश

हजारीबाग के डीसी हेमंत सती ने अवैध ईंट-भट्ठों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। खनन विभाग की समीक्षा बैठक में राजस्व और अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाया गया है।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती ने बुधवार को उपायुक्त कक्ष में खनन विभाग की समीक्षा की. इसमें जिले में संचालित खनन परियोजनाओं की प्रगति, राजस्व संग्रहण, खनन क्षमता और खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी की जानकारी ली.

उपायुक्त ने जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट-भट्ठों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. जिला खनन पदाधिकारी को सभी अवैध ईंट-भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी कर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने खनिजों पर देय रॉयल्टी से संबंधित नये प्रावधानों की भी समीक्षा की और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया.

डीसी ने कहा कि राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए खनन गतिविधियों की नियमित निगरानी और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है. एनजीटी की रोक अवधि समाप्त होने के बाद बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया तथा पत्थर खनन लीज से संबंधित स्वीकृति व अन्य प्रक्रियाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने खनन परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता, रॉयल्टी प्राप्ति और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने को कहा. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >