हजारीबाग के अभिषेक तिग्गा ने राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण और रजत

हजारीबाग के अभिषेक तिग्गा ने आइसीएन हैदराबाद बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है. जानिए उनकी सफलता की कहानी.

शंकर पोद्दार की रिपोर्ट

हजारीबाग. हजारीबाग जिला निवासी अभिषेक तिग्गा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित आइसीएन हैदराबाद 2026 बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीतकर जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है. अभिषेक ने मेंस क्लासिक फिजिक फर्स्ट टाइमर क्लास-4 में स्वर्ण पदक और मेंस फिजिक फर्स्ट टाइमर क्लास-5 में रजत पदक अपने नाम किया.

देश-विदेश के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. ऐसे बड़े मंच पर हजारीबाग जैसे छोटे शहर से पहुंचकर अभिषेक का दो पदक जीतना उनकी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: 25 साल से सड़क बदहाल, हजारीबाग में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

छह वर्षों से नेचुरल बॉडी बिल्डिंग में कर रहे मेहनत

अभिषेक पिछले छह वर्षों से नेचुरल बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में लगातार मेहनत कर रहे हैं. सीमित सुविधाओं और संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाये रखा. सख्त डाइट, नियमित वर्कआउट, बॉडी कंडीशनिंग और निरंतर अभ्यास को उन्होंने अपनी तैयारी का आधार बनाया.

संघर्ष और अनुशासन से हासिल की सफलता

हजारीबाग से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले अभिषेक की सफलता संघर्ष, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की कहानी है. उन्होंने लगातार अपनी फिटनेस और बॉडी कंडीशनिंग पर काम किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दो पदक हासिल किये.

परिवार को दिया सफलता का श्रेय

अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है. उनके पिता महादेव तिग्गा किसान हैं, जबकि माता ललिता देवी गृहिणी हैं. अभिषेक ने कहा कि परिवार के विश्वास, सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह इसी तरह मेहनत जारी रखते हुए बड़े मंचों पर झारखंड का नाम रोशन करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: डोमचांच में जर्जर यात्री शेड, बारिश में सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं यात्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >