दुर्घटना में सिलवार के युवक की मौत

हजारीबाग-विष्णुगढ़ पथ पर स्थित सिलवार पहाड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.

हजारीबाग.

हजारीबाग-विष्णुगढ़ पथ पर स्थित सिलवार पहाड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक सिलवार के नवीन प्रजापति (20 वर्ष) पिता स्व गणेश प्रजापति है. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया. मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि 13 सितबंर की देर रात हजारीबाग-विष्णुगढ़ पथ पर स्थित सिलवार पहाड़ के निकट एक टेंपो पलटने की सूचना मिली. पुलिस की गश्त दल पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से एक घायल व्यक्ति को शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले गयी. उसकी पहचान सिलवार के नवीन प्रजापति के रूप में हुई. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रिम्स रेफर कर दिया. रास्ते में ही घायल की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार नवीन सिलवार जगन्नाथ धाम में संचालित कौशल विकास केंद्र से कंप्यूटर का प्रशिक्षण लिया था. उसका प्लेसमेंट अन्य जगह में हुई थी. दो माह बाद उसको जॉब ज्वाइन करना था. इस लिए वर्तमान में वह कौशल विकास केंद्र में काम कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >