लैब टेक्नीशियन पर छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में कार्यरत लैब टेक्नीशियन पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने आरोप लगाया है.

बरकट्ठा.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में कार्यरत लैब टेक्नीशियन पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने आरोप लगाया है. इस बाबत महिला ने बरकट्ठा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में महिला ने कहा कि मैं पति के साथ बुधवार को इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा गई थी. चिकित्सक की सलाह पर खून जांच के लिए लैब गयी. लैब में कार्यरत मो शैफ पिता शहनवाज ग्राम खनका गली खिरगांव हजारीबाग निवासी ने खून जांच नहीं कर अल्ट्रासाउंड करने की बात कही. मना करने पर मुझे जबरन ऊपर के तल्ले पर ले जाने लगा. विरोध करने पर छेड़छाड़ करने लगा. शोर मचाने पर कुछ लोग ऊपर आने लगे. जिन्हें देख कर मो शैफ भाग निकला. सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर आरोपी को पकड़ कर अपने साथ थाना ले आयी. घटना को लेकर बरकट्ठा थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >