खेत में काम कर रहे व्यक्ति की वज्रपात से मौत

सीओ राम रतन वर्णवाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजन को चार लाख रुपया सहयोग के तौर पर दिया जायेगा.

केरेडारी. केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत चट्टी बरियातू गांव के नावाडीह टोला निवासी 44 वर्षीय दिलु महतो (पिता किशुन महतो) की मौत वज्रपात से हो गयी. परिजनों ने बताया कि दिलु घर के बगल खेत में लगी फसल को देखने गये थे. इसी बीच बारिश के बीच वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट मेंं आकर दिलु की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. केरेडारी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. मृतक की पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं. केरेडारी सीओ राम रतन वर्णवाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजन को चार लाख रुपया सहयोग के तौर पर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >