कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन कों लेकर बैठक हुई

बरही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई.

बरही. बरही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई. अध्यक्षता बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने की. नामांकन कक्षा छह के लिए 75 छात्रों का होना है. बैठक में नामांकन प्रक्रिया व आरक्षण पर किया गया. नामांकन में एसटी वर्ग के लिए 02 सीट, एससी 10, ओबीसी 33, अल्पसंख्यक 11 व बीपीएल श्रेणी के लिए 19 सीटें आरक्षित की गयी है. नामांकन प्रपत्र भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई. नामांकन प्रपत्र सीआरपी के पास उपलब्ध करा दी गयी है. बैठक में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मालती देवी, कस्तूरबा वार्डन, प्रखण्ड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नीतीश कुमार केशरी, सीआरपी अरुण प्रसाद मेहता, बिरेन्द्र कुमार शामिल थे.

भुइयां समाज कल्याण समिति की बैठक

बड़कागांव. माता शबरी जयंती मनाने को लेकर अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. बैठक में शिव मंदिर बरवाडीह के प्रांगण में आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम भुइयां ने की. संचालन प्रखंड सचिव शंकर भुइयां ने किया. निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता शबरी जयंती धूमधाम से एक मार्च को महुदी भोक्ता स्थान पर मनाया जायेगा. प्रत्येक वर्ष अलग अलग गांव में मनाया जायेगा. मौके पर प्रभु भुइयां, शंकर भुइयां, वार्ड सदस्य अशोक राम, रामवृक्ष भुइयां, रामचंद्र भुइयां, उदय भुइयां, संतोष भुइयां, संजीत भुइयां आदि लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >