पुत्र की अस्थि प्रवाहित करने प्रयागराज गये पिता की मौत

परिवार के सदस्य स्नान पान के बाद अस्थि प्रवाहित करने के लिए रस्म अदा कर रहे थे, तभी अचानक वे गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी.

चौपारण. अपने पुत्र की अस्थि को प्रयागराज के गंगा घाट में प्रवाहित करने गये 80 वर्षीय आचार्य दिवाकर पांडेय का निधन गुरुवार को रस्म पूरी करने के क्रम में हो गया. स्व पांडेय सेवानिवृत्त होने के बाद पूजा पाठ एवं यज्ञाचार्य के लिए क्षेत्र में विख्यात थे. उनके बड़े पुत्र का निधन गत दिनों हो गया था. जिसका अस्थि लेकर वे परिवार के साथ प्रयागराज गये थे. परिवार के सदस्यों ने बताया सभी परिवार के सदस्य स्नान पान के बाद अस्थि प्रवाहित करने के लिए रस्म अदा कर रहे थे, तभी अचानक वे गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी. उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज के मुक्तिधाम में कर दिया गया. वे अपने पीछे पत्नी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये. उनके निधन पर विधायक मनोज यादव, जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया अन्नपूर्णा देवी, अनिल पांडेय, कैलाश पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, अरविंद कुमार सिन्हा, विकास यादव, आशीष सिंह, राकेश पांडेय, कृष्णा पांडेय सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >