पानी की तलाश में भटक रहा हिरण कुएं में गिरा

मौके पर पहुंची वन विभाग टीम को ग्रामीणों ने हिरण को सौंप दिया.

केरेडारी. केरेडारी प्रखंड के मनातू जंगल से पानी की तलाश में भटक कर आया हिरण जोरदाग गांव निवासी उदयलाल गुप्ता के कुआं में गिर गया. ग्रामीणों के सहयोग से हिरण को कुएं से बाहर निकाला गया. इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची वन विभाग टीम को ग्रामीणों ने हिरण को सौंप दिया. इस संबंध में वन विभाग पदाधिकारी संतोष रजक बताया कि तेजी से उजड़ रहे जंगल के कारण वन्यप्राणी भटक रहे हैं. जंगल उजड़ने से पूर्व वन्यजीव संरक्षण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है, जिसके कारण वन जीव जंतु भटक रहे हैं. मौके पर सिपाही देवचंद महतो, बड़कागांव वनपाल प्रभारी प्रभात किशोर लकड़ा, वनरक्षी अमर आनंद साहू, दशरथ महतो, उदयलाल गुप्ता, कन्हैया माली, सुरेश गुप्ता, अजीत माली, रामवृक्ष गंझू समेत कई लोग उपस्थित थे.

भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने का निर्णय

हजारीबाग. होली के त्योहार को देखते हुए शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना में शांति समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता सदर बीडीओ नीतू सिंह ने की. उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है. सभी कोई इस पर्व को मिलजुल मनायें. सदर अंचल इंस्पेक्टर विद्यावति ओहदा ने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. महेंद्र राम बिहारी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेमभाव को बढ़ाता है. इधर, रमजान का महीना चल रहा है. थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने कहा कि सभी लोग त्योहार मिल जुल कर मनायें और एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखें. बैठक में मुख्य रूप से उमेश प्रसाद, सुरेश दास, महेश तिग्गा, कृष्ण प्रसाद मेहता, इदरिश अंसारी समेत कई कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >