हजारीबाग : केरेडारी में पुलिस-मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगी गोली, हथियार और बाइक बरामद

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हथियार और बाइक बरामद की.

केरेडारी (हजारीबाग): चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र के बुकरु स्थित ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. घटना में एक अपराधी के पैर में गोली लगने की सूचना है. घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने मौके से एक रिवॉल्वर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अमन कुमार

घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार केरेडारी स्थित चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र पहुंचे और जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. जिला पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस देर रात तक घटनास्थल पर जांच में जुटी रही. आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया.

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक रूप से पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि अपराधियों की गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई के दौरान यह मुठभेड़ हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >