बड़कागांव के खेल मैदानों की हालत बदतर

बड़कागांव : प्रखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन खेल मैदानों की जजर्र स्थिति एवं खेल संसाधनों की कमी के कारण खेल प्रतिभाएं कुंठित हो रहे हैं. प्रखंड में खेल मैदानों की स्थिति सही नहीं है. खेल मैदानों कंकड़, उबड़-खाबड़ भूमि है. इस कारण खिलाड़ियों को कई बार खेल के दौरान चोटे लगती […]

By Prabhat Khabar Print Desk | July 16, 2013 1:41 PM

बड़कागांव : प्रखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन खेल मैदानों की जजर्र स्थिति एवं खेल संसाधनों की कमी के कारण खेल प्रतिभाएं कुंठित हो रहे हैं.

प्रखंड में खेल मैदानों की स्थिति सही नहीं है. खेल मैदानों कंकड़, उबड़-खाबड़ भूमि है. इस कारण खिलाड़ियों को कई बार खेल के दौरान चोटे लगती है.

मुख्यालय का खेल मैदान जजर्र

प्रखंड मुख्यालय का खेल मैदान प्लस टू हाई स्कूल के परिसर में है. यह जजर्र है. कंकड़ पत्थर अधिक है. यहां प्रखंड व जिला स्तरीय खेल होता है. पत्थर अधिक होने के चलते खिलाड़ी जख्मी हो जाते हैं. इस मैदान में हर नेता, ऑफिसर, विधायक, सांसद इसे सुंदरीकरण करने की घोषणा की लेकिन आज तक नहीं बना.

कहां-कहां का खेल मैदान खराब है

बड़कागांव हाई स्कूल मैदान, चोरका, पडरिया, चंदौल, बचवरिया मैदान, होरम खेल मैदान, बादम का खेल मैदान, पुंदौल के कर्बला मैदान, मरदू सोती, महुगाईकला, गोंदलपुरा, बाबूपारा, हरली हाई स्कूल, चेपाखुर्द का खौरा मैदान शामिल है.

Next Article

Exit mobile version