8 वर्षों से अकेले मनसा पूजा करता आ रहा है बबलू तिवारी का परिवार
बड़कागांव : बड़कागांव स्थित पंडित मुहल्ला निवासी बबलू तिवारी व उनके परिवार कई वर्षों से मनसा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं. इस आयोजन में प्रत्येक वर्ष भक्तों की भीड़ उमड़ती है. यहां उत्सव का माहौल रहता है. मनसा पूजा में जिप अध्यक्ष सुशीला देवी भी शामिल हुईं. जिप अध्यक्ष ने कहा कि बबलू तिवारी ने प्रत्येक वर्ष इस पूजा का बीड़ा उठा कर मिशाल कायम किया है.
बंगाल की संस्कृति को बड़कागांव के सरजमी में उतारा है. मनसा पूजा में पुरोहित प्रसाद पांडेय व शशि पांडेय ने पूजा-अर्चना करवाया. पूजा में पूर्व पंसस राजीव रंजन, राजू पांडेय, मनोज तिवारी, पप्पू तिवारी, महेंद्र तिवारी, लखन पांडेय, संजय पांडेय, अजीत पांडेय, विकास पांडेय, अर्जुन पांडेय, जगदीश पांडेय, मिशन पांडेय, उपेंद्र सोनी, राजेंद्र तवारी, किशोरी साव, चमेली मालाकार, अनिल सोनी, बिट्टू तिवारी, छोटू तिवारी व अनील पांडेय शामिल हुए.
ऐसे शुरुआत हुई मनसा पूजा की
बबलू तिवारी के ससुर प्रसादी पांडेय ने बताया कि उनकी बेटी पूनम बीमार थी. कई शहरों में इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हुई. तब वह हजारीबाग के हीराबाग में बंगाली बाबा के पास गये. जहां बताया गयाकि पूनम पर माता मनसा सवार ले सकती हैं. मनसा पूजा करने से बीमारी दूर होगी.
उन्होंने 2007 में पहली बार वहां मनसा पूजा की. उन्हें विश्ववास है कि मनसा पूजा करने से ही उनकी बेटी की तबीयत ठीक हुई. उसके बाद से ही वह मनसा पूजा करते आ रहे हैं. पूरे कर्णपुरा क्षेत्र मे सिर्फ यहीं पर मनसा पूजा का आयोजन होता है. मनसा पूजा में 90 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का खर्च आता है. यहां स्थापित प्रतिमा, पंडाल व विद्युत सज्जा को देखने सैकड़ों लोग जुटते हैं.
