भूमि विवाद को लेकर मारपीट, एक का सिर फटा

बरकाकाला गांव की घटना, थाना में दिया आवेदन

इचाक. थाना क्षेत्र के बरकाकाला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को पंचायती के दौरान मारपीट हो गयी. जिसमें आबिद हुसैन का सिर फट गया. इस संबंध में आबिद हुसैन ने इचाक थाना में आवेदन दिया है. जिसमें मारपीट का आरोप मोहम्मद ताहिर आलम, शाहिद हुसैन, मंसूर आलम (तीनों के पिता रमजान मियां) समेत पांच लोगों पर लगाया है. आवेदन में आबिद हुसैन ने कहा है कि उसे अबुआ आवास मिला था. आवास बनाने के समय से ही आरोपियों से जमीन का विवाद शुरू हो गया. इसे लेकर पंचायत भी की गयी. पंचों के निर्देशानुसार 29 अप्रैल को दो अमीन द्वारा जमीन की मापी भी करायी गयी. कमी-बेसी की भरपाई को लेकर पंचायत के फैसला के कागजात में दोनों पक्षों का हस्ताक्षर कराने को लेकर रविवार को पुनः पंच उपस्थित हुए, लेकिन दूसरे पक्ष के ताहिर आलम समेत अन्य लोगों ने फैसले के कागजात पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ी और मारपीट की घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >