बड़कागांव शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर: सीओ

बड़कागांव : हजारीबाग रोड के अंशु स्टूडियो के ऊपरी तल्ला पर सक्सेस प्वाइंट क्लासेस का शुभारंभ बड़कागांव सीओ शैलेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि बड़कागांव तेजी से शिक्षा का हब बनने की ओर अग्रसर दिख रहा है. प्रोजेक्टर से शिक्षण संस्थान का शुभारंभ होना शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी पहल है. पुलिस अनुमंडल […]

बड़कागांव : हजारीबाग रोड के अंशु स्टूडियो के ऊपरी तल्ला पर सक्सेस प्वाइंट क्लासेस का शुभारंभ बड़कागांव सीओ शैलेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि बड़कागांव तेजी से शिक्षा का हब बनने की ओर अग्रसर दिख रहा है. प्रोजेक्टर से शिक्षण संस्थान का शुभारंभ होना शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी पहल है. पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप पाल कच्छप ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास होता है. निदेशक रोहित सिन्हा ने बताया कि स्मार्ट क्लासेस के द्वारा लोगों को शिक्षा दी जायेगी. 30 अगस्त से पांच सितंबर तक डेमो क्लास होगा.
मौके पर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी मो अकील अहमद, डॉ बालेश्वर राम, अशोक राम, महादेव महतो, विनोद यादव, कृष्णा प्रसाद, सुभाष सिंह, शमशेर आलम, संदीप कुशवाहा, मो इब्राहिम, किरण कुमार, मुकेश कुमार, आशीष सोनी, सदानंद तिवारी, रामेश्वर राम, कुंदन सिन्हा, रघुवीर राम, दीपक विश्वकर्मा, बिनोद सिन्हा, कमलेश, राजकिशोर, विक्की, विकास, अविनाश, पुष्पा कुमारी, सबीता कुमारी, रीना कुमारी, अंजलि कुमारी, सुनीता कुमारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >