विष्णुगढ़ : कोनार डैम में नाव पलटने से मछली पालन के लिए सर्वे करने आयी टीम के सदस्य बबलू सिंह (32) की मौत डूबने से हो गयी. वह रामगढ़ के विकासनगर के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार, डैम में टीम के सदस्य मछली पालन के लिए नाव से सर्वे कर रहे थे.
इसी दौरान नाव पलट गयी. नाविक एवं अन्य सदस्य तैर कर निकलने में सफल रहे. वहीं बबलू सिंह डूब गये. थोड़ी देर बाद लोगों ने उन्हें पानी से निकाल कर विष्णुगढ़ अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कोनार डैम विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर है. घटना की खबर पाकर डीवीसी के लोग एवं मृतक के परिजन विष्णुगढ़ अस्पताल पहुंचे.
