दो गुटों में मारपीट, तीन घायल

दो गुटों में मारपीट, तीन घायलचौपारण. प्रखंड के ग्राम तेतरीया में पुराना मसजिद विवाद को लेकर बुधवार को मुसलिम समुदाय के ही दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. तीन लोग घायल हो गये. घायल हनीफ मियां (55 वर्ष) को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जबकि […]

दो गुटों में मारपीट, तीन घायलचौपारण. प्रखंड के ग्राम तेतरीया में पुराना मसजिद विवाद को लेकर बुधवार को मुसलिम समुदाय के ही दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. तीन लोग घायल हो गये. घायल हनीफ मियां (55 वर्ष) को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जबकि इमरान अंसारी एवं इसफाक अंसारी का इलाज सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है. सूचना पाते ही पुलिस तेतरीया गांव पहुंची व मामला शांत कराया. पुलिस ने बताया कि यह धार्मिक मामला है. लोग इसका समाधान मिल-बैठकर करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >