शिक्षक के खाता से 19,499 रुपये की हुई निकासी

हजारीबाग. हजारीबाग डीएवी के शिक्षक अश्विनी कुमार के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अज्ञात लोगों द्वारा 18,499 रुपये की निकासी कर ली गयी. पहली किस्त में 1500 रुपये व दूसरी किस्त में 2500, तीसरी किस्त में 14,499 रुपये की निकासी की गयी. शिक्षक के मोबाइल में जब निकासी का मैसेज आया, तो बैंक में […]

हजारीबाग. हजारीबाग डीएवी के शिक्षक अश्विनी कुमार के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अज्ञात लोगों द्वारा 18,499 रुपये की निकासी कर ली गयी. पहली किस्त में 1500 रुपये व दूसरी किस्त में 2500, तीसरी किस्त में 14,499 रुपये की निकासी की गयी. शिक्षक के मोबाइल में जब निकासी का मैसेज आया, तो बैंक में जाकर खाते की जांच करवायी. जहां क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन निकासी बताया गया. इस बाबत शिक्षक अश्विनी ने सदर थाना में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >