खंभवा में हाथियों ने तबाही मचाया

टाटीझरिया. प्रखंड के खंभवा बंशी गांव में हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. गांव के कई घरों व धार्मिक स्थल देवी मंडप को हाथियों ने ध्वस्त कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड गांव के बगल वाले जंगल मंे इकट्ठा है. हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है. जानमाल […]

टाटीझरिया. प्रखंड के खंभवा बंशी गांव में हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. गांव के कई घरों व धार्मिक स्थल देवी मंडप को हाथियों ने ध्वस्त कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड गांव के बगल वाले जंगल मंे इकट्ठा है. हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है. जानमाल की सुरक्षा व मुआवजा के लिए ग्रामीणों ने पूर्वी वन प्रमंडल से गुहार लगाया है. ग्रामीण बलदेव प्रसाद ने बताया कि 22 जून की रात 7 से 8 बजे हाथियों का झुंड गांव पहुंचा. हाथियों ने कई एकड़ में लगी फसल को रौंद दिया. 20 स्थानों पर चहारदीवारी को तोड़ दिया. केला, अमरूद, आम के फल खा गये. अदरक, हल्दी, धनिया, करेला, कद्दु के फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >