सिडबी-एनबीजेके उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम से 316 सूक्ष्म उद्यमों को मिला संबल
एनबीजेके सचिव सतीश गिरिजा ने बताया कि इस कार्यक्रम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
हजारीबाग. नवभारत जागृति केंद्र द्वारा सिडबी के सहयोग से झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम जिलों में संचालित सिडबी-एनबीजेके उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत अब तक 316 सूक्ष्म उद्यमों को सहयोग दिया गया है. एनबीजेके सचिव सतीश गिरिजा ने बताया कि इस कार्यक्रम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं. सीमांत उद्यमियों को मुख्यधारा में आने का अवसर मिल रहा है. परियोजना के तहत दिसंबर 2027 तक 1100 सूक्ष्म उद्यमों को सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
परियोजना प्रबंधक विकास जोसेफ ने कहा कि बीते डेढ़ वर्ष में फर्नीचर, सिलाई, गैरेज, एल्युमीनियम फेब्रिकेशन, बांस-लाह उत्पाद, मोमबत्ती, अगरबत्ती, अचार, बेकरी, ब्यूटी पार्लर एवं मनिहारी व्यवसाय से जुड़े 316 उद्यमियों को मदद दी गयी है. जिलावार आंकड़ों के अनुसार, हजारीबाग में 116, पश्चिम सिंहभूम में 25, गिरिडीह में 64, खूंटी में 21 और रामगढ़ में 90 उद्यमिता इकाइयों को सहयोग मिला है. इससे पीएमइजीपी, पीएमएफएमई, मुद्रा, विश्वकर्मा जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उद्यमियों को मिल रहा है. जिला उद्योग केंद्रों में 80 से अधिक इकाइयों के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।