कटकमसांडी में व्रजपात से बेटे की मौत, पिता घायल

उलांज गांव में गुरुवार की दोपहर हुई वज्रपात में 30 वर्षीय रियाज अंसारी की मौत हो गयी.

कटकमसांडी.

उलांज गांव में गुरुवार की दोपहर हुई वज्रपात में 30 वर्षीय रियाज अंसारी की मौत हो गयी. जबकि पिता इसाक मियां गंभीर रूप से घायल हो गया. पिता-पुत्र दोनों किसानी कार्य के लिए खेत गए थे. इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुई. इसमें बेटा रियाज अंसारी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने इसाक मियां को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. कटकमसांडी पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. कटकमसांडी थाना प्रभारी देवदत्त सिह ने बताया कि थाना में यूडी का मामला दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >