समकालीन विशेष छापामारी में 23 वारंटी व आरोपी गिरफ्तार

समकालीन विशेष छापामारी में 23 वारंटी व आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग. जिले मे बढते अपराध के मद्देनजर हजारीबाग पुलिस ने लगातार दो दिनो तक समकालीन विशेष अभियान चलाकर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया. विशेष अभियान के लिये हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने थाना प्रभारियों के नेतृत्व मे 31 टीम का गठन किया. इस टीम में 123 पुलिस पदाधिकारी एंव पुलिस कर्मी शामिल थे. गठित टीम ने अलग अलग थाना क्षेत्रों के 73 ठिकानों पर छापामारी की . एसपी ने कहा कि वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों व कांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जमानती वारंटी को थाना से जमानत दिया गया. जबकि गैरजमानती वारंटी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया. इस अभियान के तहत पकड़े गये नशेड़ी व मनचले युवकों को थाना लाकर पुलिस उसके परिजनों को बुलाकर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया. अड्डेबाज और नशेडियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान हजारीबाग एसपी ने जिले मे अपराध पर अंकुश लगाने के लिये संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि थाना क्षेत्र मे अड्डाबाजी, जुआरी व नशेडियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलायें. इसी इसी के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों मे लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. एसपी ने कहा कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई होती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >