चलकुशा प्रखंड में 65 प्रतिशत मतदान
चलकुशा. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चलकुशा प्रखंड के 40 बूथों पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ. शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. चलकुशा में चार कलस्टर, नौ सेक्टर बनाये गये थे. मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ. मतदाताओं की कतार सुबह से ही लगने लगी. वहीं महिलाओं का उत्साह […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 9, 2014 7:02 PM
चलकुशा. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चलकुशा प्रखंड के 40 बूथों पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ. शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. चलकुशा में चार कलस्टर, नौ सेक्टर बनाये गये थे. मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ. मतदाताओं की कतार सुबह से ही लगने लगी. वहीं महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था. महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गयी. पार्टियों के कार्यकर्ता हेल्प डेस्क पर नजर नहीं आये. मतदाताओं का जिला प्रशासन तथा बीएलओ सहयोग करते नजर आये. वहीं दो बजे के बाद मतदान प्रतिशत में कमी होते दिखी. कई बूथों पर मतदान कर्मी बैठे नजर आये. मतदान के दौरान चलकुशा बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा प्रखंड के चुनावी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 8:36 PM
January 15, 2026 8:34 PM
January 15, 2026 8:33 PM
January 15, 2026 8:31 PM
January 15, 2026 8:31 PM
January 15, 2026 8:30 PM
January 15, 2026 8:29 PM
January 15, 2026 8:28 PM
January 15, 2026 8:27 PM
January 15, 2026 8:25 PM
