प्रभात खबर का मतदाता जागरूकता रथ हजारीबाग में आज

हजारीबाग : आओ हालात बदलें अभियान के तहत प्रभात खबर का मतदाता जागरूकता रथ शुक्रवार को हजारीबाग पहुंचेगा. चरही चौक पर तीन बजे कार्यक्रम : हजारीबाग जिले के चरही चौक पर दोपहर तीन बजे मतदाता जागरूकता सभा होगी. चुरचू प्रखंड के सभी मतदाता कार्यक्रम में आमंत्रित हैं.... किसान, मजदूर, युवक, अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं और प्रबुद्ध […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 27, 2014 8:03 PM

हजारीबाग : आओ हालात बदलें अभियान के तहत प्रभात खबर का मतदाता जागरूकता रथ शुक्रवार को हजारीबाग पहुंचेगा. चरही चौक पर तीन बजे कार्यक्रम : हजारीबाग जिले के चरही चौक पर दोपहर तीन बजे मतदाता जागरूकता सभा होगी. चुरचू प्रखंड के सभी मतदाता कार्यक्रम में आमंत्रित हैं.

किसान, मजदूर, युवक, अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं और प्रबुद्ध नागरिकों के विचार भी आमंत्रित किये गये हैं. आप सभी लोग आ कर 14 वर्ष के झारखंड की तसवीर से रू-ब-रू हो सकते हैं. कोर्रा चौक में चार बजे पहुंचेगा रथ : प्रभात खबर का संदेश रथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हजारीबाग के कोर्रा चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया है.

शुक्रवार शाम 4.30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें सभी विद्यार्थियों, शिक्षक, प्रबुद्ध नागरिकों और शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है. झारखंड की हालात कैसे बदलेंगे. मतदान के महत्व और वर्तमान हालात से लोग अवगत होंगे.