इचाक में छोटकी नदी पर बनेगा 200 फीट लंबा पुल, दर्जनों गांवों की बदलेगी तस्वीर

हजारीबाग के इचाक प्रखंड में छोटकी नदी पर 200 फीट लंबे पुल का निर्माण होगा. इससे दर्जनों गांवों का आवागमन आसान होगा और किसानों को बाजार तक पहुंच मिलेगी.

इचाक (हजारीबाग). प्रखंड के मोकतमा-पोखरिया भाया बंशीनगर संपर्क पथ के बीच छोटकी नदी पर करीब 200 फीट लंबे पुल का निर्माण होगा. उपायुक्त हेमंत सती ने निर्देश दिए हैं. इसके बाद विशेष प्रमंडल हजारीबाग ने पुल और अप्रोच पथ के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

5 और 7 सितंबर को विभाग के सहायक अभियंता नमिश कुमार और कनीय अभियंता हाशिम अंसारी ने स्थल का निरीक्षण कर पुल के प्रारूप और अनुमानित लागत के लिए मापी की.

मुखिया की पहल से विकास का रास्ता खुला

आजादी के करीब 80 वर्ष बाद भी मोकतमा-पोखरिया संपर्क पथ का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी होती थी. करियातपुर के ग्रामीणों, जैसे मनोज कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, अजय सिंह, बलदेव मेहता, बदरी मेहता, सरयू मेहता, संदीप कुमार, विकास कुमार और अशोक राम, ने भी मोकतमा के ग्रामीणों के साथ मिलकर पुल निर्माण की मांग को लेकर मंगुरा पंचायत की मुखिया मीना देवी से पहल करने का आग्रह किया था.

मुखिया ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया

मुखिया ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए योजना को ग्राम सभा से पारित कराया. ग्राम सभा से योजना का पारित होना यह सुनिश्चित करता है कि निर्णय में ग्रामीणों की भी भागीदारी हो, जिससे उन्हें फैसले पर भरोसा होता है और यह प्रक्रिया को अधिक लोकतांत्रिक बनाता है.

इसके बाद मुखिया ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद डीसी ने त्वरित ध्यान देते हुए विशेष प्रमंडल को पुल निर्माण के लिए अनुमानित लागत तैयार करने का निर्देश दिया. पुल और सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की खबर से ग्रामीणों में खुशी है.

सिर्फ 5 किमी का संपर्क पथ, दर्जनों गांवों का जीवन बदलेगा

छोटकी नदी पर पुल बनने से इचाक-डाढ़ा वाया दरिया और इचाक-बरकट्ठा वाया करियातपुर मार्ग के बीच करीब पांच किलोमीटर लंबा संपर्क पथ जुड़ जायेगा. इससे डाढ़ा, दरिया और डाड़ीघाघर पंचायत के दर्जनों गांवों का सीधा संपर्क मंगुरा, मोकतमा, फुरुका और जमुआरी समेत अन्य गांवों से होगा.

बाजार तक आसान होगी राह, किसानों को राहत

करियातपुर, झुमरा और टाटीझरिया के बाजार तक भी आवागमन आसान होगा. इससे किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी. इससे पहले किसानों को फसल बाजार तक ले जाने में घंटों लगते थे, जो अब मिनटों में हो जाएंगे, जिससे उनकी उपज खराब होने का डर कम होगा.

9हैज10में- जर्जर पथ | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामशरण शर्मा

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >