विभावि.. सभी कॉलेजों का लेक्चर प्लान वेबसाइट पर होगा
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक गुरुवार को डॉ राधाकृष्ण सेमिनार हॉल में हुई. अध्यक्षता कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने की. कॉलेजों की सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने को लेकर प्राचार्यों से विचार-विमर्श किया गया. कॉलेजों का मास्टर रूटीन, सेलेबस, लेक्चर प्लान, वेबसाइट पर डाला जा रहा है. विभावि […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 13, 2014 11:06 PM
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक गुरुवार को डॉ राधाकृष्ण सेमिनार हॉल में हुई. अध्यक्षता कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने की. कॉलेजों की सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने को लेकर प्राचार्यों से विचार-विमर्श किया गया. कॉलेजों का मास्टर रूटीन, सेलेबस, लेक्चर प्लान, वेबसाइट पर डाला जा रहा है. विभावि स्नातकोत्तर संस्कृत एवं दर्शन शास्त्र विभाग से कोई भी जानकारी विभावि को प्राप्त नहीं हुई है. इधर विभावि के अंतर्गत राज्य भर के संस्कृत कॉलेजों की भी जानकारी अब तक विभावि को नहीं मिली है. बैठक में प्रतिकुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, सभी प्राचार्य एवं सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 8:36 PM
January 15, 2026 8:34 PM
January 15, 2026 8:33 PM
January 15, 2026 8:31 PM
January 15, 2026 8:31 PM
January 15, 2026 8:30 PM
January 15, 2026 8:29 PM
January 15, 2026 8:28 PM
January 15, 2026 8:27 PM
January 15, 2026 8:25 PM
