दुर्घटना में पिता पुत्र घायल

बिष्णुगढ़ : एनएच-100 बिष्णुगढ़-बगोदर मार्ग पर रविवार को 11 बजे सड़क दुर्घटना में रामदेव भुइयां उम्र लगभग 45 वर्ष एवं सोनू कुमार उर्फ श्रवण 25 वर्ष ग्राम चलनिया नावाडीह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र बिष्णुगढ़ में किये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर […]

बिष्णुगढ़ : एनएच-100 बिष्णुगढ़-बगोदर मार्ग पर रविवार को 11 बजे सड़क दुर्घटना में रामदेव भुइयां उम्र लगभग 45 वर्ष एवं सोनू कुमार उर्फ श्रवण 25 वर्ष ग्राम चलनिया नावाडीह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र बिष्णुगढ़ में किये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

घायल दोनों पिता पुत्र हैं. सोनू कुमार के माथा में चोट आयी हैं. अपनी मोटरसाइकिल से घर से मेरू जाने के लिए निकले थे. सतगढ़वा पुल के पास दुर्घटना घटी. पुलिस ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी. किसी वाहन ने ठोकर नहीं मारा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >