शिक्षकेतर कर्मियों को पेंशन का लाभ लेने का निर्देश

हजारीबाग : जिले के सभी सरकारी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को पेंशन लाभ लेने का निर्देश डीइओ लुदी कुमारी ने दिया है. इस संबंध में मंगलवार को डीइओ ने निर्देश जारी किया है. इसमें सभी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के अलावा छह माह के अंतराल में होनेवाले सेवानिवृत कर्मी को अपने मूल […]

हजारीबाग : जिले के सभी सरकारी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को पेंशन लाभ लेने का निर्देश डीइओ लुदी कुमारी ने दिया है. इस संबंध में मंगलवार को डीइओ ने निर्देश जारी किया है.

इसमें सभी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के अलावा छह माह के अंतराल में होनेवाले सेवानिवृत कर्मी को अपने मूल कागजात को ऑनलाइन करा कर पेंशन का लाभ देने को कहा है. पेंशन से जुड़े मामले को लंबित रखने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >