शिव मंदिरों व शिवालयों में सावन माह की तैयारी शुरू

हजारीबाग : शहर के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में सावन की तैयारियां शुरू हो गयी है. बुढ़वा महादेव मंदिर में 17 जुलाई की सुबह 4.00 बजे बाबा का अभिषेक, आरती व पूजा की जायेगी. भक्तों के बीच प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गयी है. पूरे सावन माह में मंदिर परिसर को विद्युत बल्बों […]

हजारीबाग : शहर के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में सावन की तैयारियां शुरू हो गयी है. बुढ़वा महादेव मंदिर में 17 जुलाई की सुबह 4.00 बजे बाबा का अभिषेक, आरती व पूजा की जायेगी. भक्तों के बीच प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गयी है. पूरे सावन माह में मंदिर परिसर को विद्युत बल्बों से सजाया जायेगा.

शाम में शिवजी की महाआरती, पूजा-अर्चना व प्रसाद का वितरण होगा. मंदिर के पुजारी प्रमोद कुमार मिश्रा व प्रभात चंद्र मिश्रा ने बताया कि मां वैष्णव देवी की पूजा-अर्चना व संपूर्ण श्रवण मास पूजा भी विशेष आकर्षण होगा. इस तरह शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >