प्रेमी युगल परिणय सूत्र में बंधे

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो गांव निवासी स्व पूरन रजक की 19 वर्षीय पुत्री और बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी गांव निवासी नेपाल रजक का 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप रजक के बीच प्रेम प्रसंग लगभग ढाई वर्ष से चल रहा था. लड़की के मामा का घर चलकरी गांव है. अपने […]

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो गांव निवासी स्व पूरन रजक की 19 वर्षीय पुत्री और बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी गांव निवासी नेपाल रजक का 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप रजक के बीच प्रेम प्रसंग लगभग ढाई वर्ष से चल रहा था. लड़की के मामा का घर चलकरी गांव है. अपने मामा घर लड़की का आना-जाना होता रहता था.

इसी क्रम में उक्त दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. मंगलवार को प्रेमी युगल ने विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो स्थित मां बागेश्वरी मंदिर में जाकर शादी रचा ली. शादी में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित थे. बताया जाता है कि सोमवार शाम प्रदीप रजक बनासो स्थित ममता कुमारी के घर पहुंच गया. लड़की पक्ष वाले रात में थाना को इसकी सूचना दे दिये. पुलिस लड़का-लड़की दोनों को थाना ले आयी. मंगलवार को थाना से निकलने के बाद दोनों ने मंदिर जाकर शादी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >