अाधा दर्जन यात्री घायल

चौपारण : हजारीबाग जिले के चौपारण में वाहन दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक घटना की दर्द लोग भूल भी नहीं पा रहे हैं कि दूसरी घटना से लोग दहशत में आ जा रहे हैं. मंगलवार को सवारियों से भरा ऑटो पवई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ऑटो बरही से चौपारण लौट […]

चौपारण : हजारीबाग जिले के चौपारण में वाहन दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक घटना की दर्द लोग भूल भी नहीं पा रहे हैं कि दूसरी घटना से लोग दहशत में आ जा रहे हैं.

मंगलवार को सवारियों से भरा ऑटो पवई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ऑटो बरही से चौपारण लौट रहा था. हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में अंकरहुआं निवासी तरुणा देवी (42), अभय कुमार (10), अभिजीत कुमार (07) इलाज के बाद डॉ धीरज कुमार ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. वहीं पुष्पा देवी (40) अंबाजीत, शुभम राणा सहित अन्य लोगों का इलाज सामुदायिक अस्पताल में किया गया. घायल शुभम ने बताया कि ऑटो पर 15 लोग सवार थे. पवई के पास एक बाइक ने ऑटो को चकमा दिया, जिससे यह हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >