ट्रेलर में बाराती बस ने मारी टक्कर, कई घायल

इचाक : रांची-पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के कुबरी पुल के पास खराब खड़े ट्रेलर (पीबी-03एसी-8566) में बरही से हजारीबाग जा रही बाराती बस (केए-51टीएमपी-7063) ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बस में बैठे कई यात्री घायल हो गये. बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना बुधवार को सुबह करीब नौ बजे […]

इचाक : रांची-पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के कुबरी पुल के पास खराब खड़े ट्रेलर (पीबी-03एसी-8566) में बरही से हजारीबाग जा रही बाराती बस (केए-51टीएमपी-7063) ने जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में बस में बैठे कई यात्री घायल हो गये. बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना बुधवार को सुबह करीब नौ बजे घटी. सूचना पाकर एएसआइ गोपाल प्रसाद, जेके सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं घायल यात्रियों को सदर अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि बस बारात से लौट रही थी. ड्राइवर को झपकी आ गयी, जिससे यह हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >