नौसिखिया चला रहा था स्कॉर्पियो, कई बाइक को टक्कर मारी, मची अफरा-तफरी

हजारीबाग : मटवारी मैदान में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब वाहन सीखने के क्रम में एक नौसिखिया चालक ने कई वाहनों को रौंद डाला. चालक से नियंत्रण से बाहर स्कॉर्पियो गाड़ी एक दीवार से टकरा कर रुकी, जिसके बाद लोगों ने हादसा टला. घटना सुबह करीब आठ बजे की है. बताया […]

हजारीबाग : मटवारी मैदान में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब वाहन सीखने के क्रम में एक नौसिखिया चालक ने कई वाहनों को रौंद डाला. चालक से नियंत्रण से बाहर स्कॉर्पियो गाड़ी एक दीवार से टकरा कर रुकी, जिसके बाद लोगों ने हादसा टला. घटना सुबह करीब आठ बजे की है.

बताया जाता है कि एक व्यक्ति सुबह मैदान में वाहन चलाना सीख रहा था. उस वक्त कुछ लोग मॉर्निंग वॉक में निकले थे. वहीं कुछ बच्चे मैदान में खेल रहे थे. इसी दौरान वह व्यक्ति स्कॉर्पियो (जेएच-02एवी-5865) चलाना सीख रहा था. वाहन ने पाथ-वे के पास खड़ी कई बाइक को ठोकर मारा, जिसके बाद नगर निगम की दुकान की दीवार से जा टकरायी. लोगों के अनुसार आसपास कोई व्यक्ति होता, तो बड़ा खतरा हो सकता था.

टेंपो की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त: कटकमसांडी. प्रखंड के कंडसार मोड़ के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे 11 हजार वोल्ट बिजली के डीपी पोल से जा टकराया. हादसे के वक्त पोल से 1100 हजार विद्युत प्रवाहित हो रहा था. वाहन के जोरदार टक्कर होने से दोनों बिजली का खंभा बगल में लगे ट्रांसफार्मर पर जा गिरा. जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटनास्थल के पास एक सैलून व दुकान है. दुकान खुली नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >